Featured post

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM PDF DOWNLOAD

चित्र
  आधार नामांकन / अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया :- आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल और सीधी है। यहां हम आपको इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। आवश्यक दस्तावेज: CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE  FORM  अगर आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ के तौर पर कोई दस्तावेज नहीं है , तो आप इस फार्म को भरकर अपना आधार एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया फॉर्म डाउनलोड करें : आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म आप यहां पर क्लिक कर के डाउनलोड   कर सकते हैं या यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। व्यक्तिगत जानकारी भरें : फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम , जन्मतिथि , पता , आदि सही - सही भरें। फार्म भरने के बाद आपको UIDAI के पोर्टल पर जाना है और अपना आधार नंबर भर कर लॉगिन कर लेना है। इसके बाद आपको Address Update वाले आप्शन पर ...

Gas Connection Transfer Kaise Kare

gas-connection-transfer-kaise-kare


 भारत गैस कनेक्शन ट्रांसफर | Gas Connection Transfer Process | एचपी गैस कनेक्शन ट्रांसफर | Gas Connection Transfer | इंडियन गैस कनेक्शन ट्रांसफर


Gas Connection Transfer Kaise Kare


आज के समय में अधिकतर लोगों के पास अपना गैस कनेक्शन हो गया है, चाहे वो शहरी क्षेत्र हो या फिर गांव देहात का क्षेत्र हो, महिलाओं की सहुलियत के लिए सरकार उज्ज्वला योजना द्वारा गैस कनेक्शन का वितरण भी कर रही है, जिसके जरिए लोग अपना गैस कनेक्शन ले रहे हैं।


कई बार गैस एजेंसी द्वारा कस्टमर का तालमेल बिगड़ जाता है, या फिर सिलेंडर के डिलीवरी में समस्या आने लगती है अथवा, आप किराये पर रहते हैं और आपको अपना मकान बदलना पड़ जाता है,

आप किसी दूसरे क्षेत्र में मकान ले लेते हैं या फिर आपका ट्रांसफर किसी और सिटी, राज्य में हो जाता है, तो सबसे बड़ी चुनौती गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवाने को लेकर उत्पन्न हो जाती है।


लोग सोचने लगते हैं कि गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवाना तो बड़ा ही मुश्किल काम है, अब गैस एजेंसी के चक्कर काटते पड़ेंगे, लम्बी कतारों में खड़ा होना पड़ेगा।

सही जानकारी न मिल पाने की वजह से लोग गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने में घबराते हैं, तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है मैं आपको गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की पूरी जानकारी चरणबद्ध तरीके से बताऊंगा।


Gas Connection Transfer Application In Hindi


गैस कनेक्शन ट्रांसफर सेम डिस्ट्रिक्ट, सेम सिटी


तो दोस्तों सबसे पहले आपको अपनी पुरानी गैस एजेंसी में जाना है, और उनसे बोलना है कि मुझे अपना डिस्ट्रीब्यूटर चेंज करना है।

मान लीजिए आप के क्षेत्र में चार पांच गैस एजेंसियां हैं तो आप एक डिस्ट्रीब्यूटर से दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर के साथ अपना गैस कनेक्शन शिफ्ट करना चाहते हैं।


तो वहां से आपको एक टर्मिनेशन वाउचर बनवाना है यहां पर आपको अपना गैस सिलेंडर या फिर रेगुलेटर सरेंडर करने की जरूरत नहीं है, बस केवल टर्मिनेशन वाउचर बनवाना है।


इसके बाद उस टर्मिनेशन बाउचर को लेकर आपको दूसरी गैस एजेंसी में जाना है जिस एजेंसी में आप अपना गैस कनेक्शन शिफ्ट करना चाहते हैं,

साथ में आपको अपना आधार कार्ड और उसकी फोटो कॉपी, एक आईडेंटिटी प्रूफ जैसे कि राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट आदि और दो पासपोर्ट साइज फोटो और अपनी पुरानी गैस की पासबुक साथ में लेकर जाना है।


आप अपने बैंक की पासबुक को, जो आपके पुराने डिस्ट्रीब्यूटर के पास लिंक थी वह भी साथ में ले लेना है कई बार उसे भी मांग लेते हैं, आपको कोई परेशानी ना हो इसलिए उसे भी साथ में रख लेना है।


वहां पर आप से तकरीबन ₹90 का चार्ज लिया जाएगा और आपका गैस कनेक्शन दूसरे डीलर के पास ट्रांसफर कर दिया जाएगा।


यह तो था तरीका आपके ही क्षेत्र में दूसरे डीलर के पास गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने का अब हम बात करते हैं कि आप अगर किसी दूसरे सिटी या राज्य में अपना गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो आपको क्या करना है?


अगर आपको किसी अन्य शहर या राज्य में जाना है तो गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया।


अब अगर आप किसी दूसरे सिटी या राज्य में अपना गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पुरानी गैस एजेंसी में जाना है, वहां से आपको ट्रांसफर वाउचर और टर्मिनेशन वाउचर, ये दो चीजें बनवानी हैं।


यानी एक तो ट्रांसफर वाउचर हो गया और दूसरा टर्मिनेशन ब्राउज़र हो गया, आपको पहले बनवानी है और साथ में आपको अपना गैस सिलेंडर, रेगुलेटर या और भी जो चीजें आपको गैस कनेक्शन लेते समय दी गई थी उसको आप साथ में ले जाकर अपनी पुरानी गैस एजेंसी में सरेंडर करेंगे।

(नोट- अधिकतर गैस सिलेंडर और रेगुलेटर ही सरेंडर करना होता है।)


इसके बाद गैस कनेक्शन लेते समय आपने जो सिक्योरिटी अमाउंट डिपॉजिट किया था, वह आपको रिफंड किया जाएगा और अगर किसी वजह से आपको रिफंड नहीं मिलता है तो आपके ट्रांसफर ब्राउज़र पर वह अमाउंट लिख दिया जाएगा।


फिर आपको नई एजेंसी में सिक्योरिटी डिपॉजिट करने की जरूरत नहीं है, इसके बाद आप जिस सिटी या राज्य में अपना गैस कनेक्शन करवाना चाहते हैं वहां की गैस एजेंसी में जाना है।

साथ में आपको अपना आधार कार्ड और उसकी फोटो कॉपी, एक आईडेंटिटी प्रूफ, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पुराने गैस कनेक्शन की पासबुक (अगर आपकी पहले वाली गैस एजेंसी आपका ट्रांसफर बाउचर और टर्मिनेशन बाउचर बनाने के बाद आपको वापस कर देते हैं तो)।

और सबसे जरूरी न्यू ऐड्रेस प्रूफ और आपके बैंक की पासबुक एडिशनल डॉक्यूमेंट के तौर पर साथ में ले जाना है।


यहां पर आपसे तकरीबन 150 से 200 तक का चार्ज लिया जाएगा, और आपका नया गैस कनेक्शन, गैस सिलेंडर, रेगुलेटर या और जो भी अपने पुरानी गैस एजेंसी में सरेंडर किया था उसके साथ जारी कर दिया जाएगा।


गैस कनेक्शन में ऐड्रेस चेंज कैसे करें?


दोस्तों अगर आप किराये के मकान में रहते हैं और आप उस मकान को छोड़कर कहीं और रहने जाते हैं, या फिर आप अपना मकान ले लेते हैं,

तो ऐसे में आपको गैस एजेंसी में अपना नया एड्रेस अपडेट करवाना होता है, तो इसके लिए अगर आप किराये पर रहते हैं, तो आप एक रेंट एग्रीमेंट बनवा कर अपनी गैस एजेंसी में एड्रेस चेंज करने के लिए जमा कर सकते हैं


और अगर आप, अपने मकान में रहने के लिए जाते हैं तो आपको अपनी गैस एजेंसी में आपका नया एड्रेस प्रूफ जमा करवाना होता है,

इसके लिए आप अपने मकान का बिजली का बिल या फिर अपडेटेड आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड एड्रेस प्रूफ के तौर पर अपनी गैस एजेंसी में जमा करके अपना एड्रेस बदलाव सकते हैं।


गैस कनेक्शन किसी और फैमिली मेंबर के नाम पर कैसे ट्रांसफर करें?


दोस्तों अगर आप अपना गैस कनेक्शन अपने परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी में जाना है और उनको बताना है कि मुझे अपना गैस कनेक्शन किसी और फैमिली मेंबर के नाम पर ट्रांसफर करना है।


वहां से आपको एक फार्म मिलेगा उसे भर लेना है साथ में आपको अपने और उस परिवार के सदस्य (जिसके नाम पर आपको अपना गैस कनेक्शन ट्रांसफर करना है) के आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक पासबुक लगानी है और एक प्रार्थना पत्र लिख कर लगाना है जो इस प्रकार होगा:-


सेवा में


--गैस एजेंसी का नाम--

--और पता--


महोदय सविनय निवेदन यह है कि मैं --अपका नाम-- सन् आफ --आपके पिता का नाम-- अपना गैस कनेक्शन --गैस कनेक्शन नम्बर-- अपने --रिशता इसके बाद नाम-- (जैसे कि मैं अपने पुत्र रवि सन् आफ किशन सिंह) पर ट्रांसफर करना चाहता हूॅं।

अतः आपसे निवेदन है कि आप मेरा गैस कनेक्शन मेरे --रिशता इसके बाद नाम-- पर ट्रांसफर करने की कृपा करें, आपकी अति कृपा होगी।


         आपका नाम

        आपका पता

    गैस कनेक्शन नम्बर


इस तरह से एक पेपर पर लिख लेना है और ले जाकर अपनी गैस एजेंसी में जमा कर देना है।

आपका गैस कनेक्शन आपके परिवार के सदस्य के नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।





पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM PDF DOWNLOAD

Lok adalat traffic challan delhi | Upcoming lok adalat 2022 | Traffic lok adalat delhi 2022

Haryana Road Tax Kaise Bhare | Haryana Road Tax Payment Online