Featured post

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM PDF DOWNLOAD

 

आधार नामांकन/अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया:-

आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल और सीधी है। यहां हम आपको इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

आवश्यक दस्तावेज:

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM 

अगर आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ के तौर पर कोई दस्तावेज नहीं है, तो आप इस फार्म को भरकर अपना आधार एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

फॉर्म डाउनलोड करें: आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म आप यहां पर क्लिक कर के डाउनलोड कर सकते हैं या यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी भरें: फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, आदि सही-सही भरें।

फार्म भरने के बाद आपको UIDAI के पोर्टल पर जाना है और अपना आधार नंबर भर कर लॉगिन कर लेना है।

इसके बाद आपको Address Update वाले आप्शन पर क्लिक कर लेना है और यहां पर आपको दो आप्शन दिखाई देगा

1. Update Aadhaar Online

2. Head Of Family (HOF) Based Address Update

यहां पर आपको पहले वाले आप्शन को सिलेक्ट करके आगे बढ़ाना है।

इसके बाद आपको कुछ इंस्ट्रक्शन दिखाई देगा जिसे ध्यान से पढ़कर आप आगे की प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं।

नीचे आपको Proceed To Update Aadhaar का आप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक कर लेना है।

इसके बाद आपको Address वाले आप्शन पर क्लिक कर लेना है, क्लिक करने के बाद नीचे Proceed to Update Aadhaar का आप्शन इनेबल हो जाएगा आपको उस पर क्लिक कर लेना है।

अब आपको आपके आधार कार्ड की मौजूदा जानकारी दिखाई देगी जो आपके आधार कार्ड पर दर्ज है।

आपको नीचे जाना है और यहां पर आपको अपनी सारी जानकारी भर कर फार्म को अपलोड कर देना है

फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमें SRN संख्या होगी।

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, आपका आधार कार्ड आपके पते पर भेज दिया जाएगा। अपडेट के मामले में, आपके आधार विवरणों में आवश्यक सुधार कर दिए जाएंगे। आधार कार्ड की जानकारी सत्यापित करने के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Form Download Link:

https://drive.google.com/file/d/1T0prI09x47u2GCNe2mUTx1wEPEkK4L_G/view?usp=sharing







 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Lok adalat traffic challan delhi | Upcoming lok adalat 2022 | Traffic lok adalat delhi 2022

Haryana Road Tax Kaise Bhare | Haryana Road Tax Payment Online