Featured post

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM PDF DOWNLOAD

चित्र
  आधार नामांकन / अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया :- आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल और सीधी है। यहां हम आपको इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। आवश्यक दस्तावेज: CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE  FORM  अगर आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ के तौर पर कोई दस्तावेज नहीं है , तो आप इस फार्म को भरकर अपना आधार एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया फॉर्म डाउनलोड करें : आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म आप यहां पर क्लिक कर के डाउनलोड   कर सकते हैं या यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। व्यक्तिगत जानकारी भरें : फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम , जन्मतिथि , पता , आदि सही - सही भरें। फार्म भरने के बाद आपको UIDAI के पोर्टल पर जाना है और अपना आधार नंबर भर कर लॉगिन कर लेना है। इसके बाद आपको Address Update वाले आप्शन पर ...

Birth Certificate Download Hindi Me

 Birth Certificate Download | Download Birth Certificate Online Hindi


नमस्कार दोस्तों, आज हम एक और जानकारी आप लोगों के साथ साझा करेंगे, और वो है Birth Certificate Download कैसे करना है।


जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन बच्चे के जन्म के 21 दिन के अन्दर करना होता है, अगर 21 दिन से ज्यादा हो गया तो आपको पुलिस वैरिफिकेशन भी करवाना पड़ सकता है।


जब आपका बच्चा (शहरी क्षेत्र के) किसी हास्पिटल या नर्सिंग होम में जनम लेता है, तो उस क्षेत्र का जो मेडिकल ऑफिसर होता है वो आपके बच्चे के जन्म से जुड़ी हुयी सारी जानकारी खुद ही अपने आप अपने रजिस्टर दर्ज कर लेता है।

और उसके पंद्रह या बीस दिन के बाद आपके मोबाइल नम्बर पर आपको मैसेज द्वारा जानकारी दी जाती है की आपके बच्चे की बर्थ रजिस्ट्रेशन की रिक्वेस्ट हमें प्राप्त हो गई है, और जल्द ही हम आपको एसएमएस के माध्यम से सूचित करेंगे। 👇


birth-certificate-download-hindi-me


उसके कुछ दिनों के बाद आपको अपने बच्चे का नाम ऑनलाइन उसके Birth Certificate दर्ज करना होता है,

नाम दर्ज करने के बाद आपको एक और एसएमएस मिलता है जिसमें लिखा होता है कि बच्चे का नाम दर्ज करने के लिए आपकी रिक्वेस्ट हमें (Application Number 011XXXXX00) प्राप्त हो गई है, आगे की कार्यवाही होने पर हम आपको सूचित करेंगे। 👇


birth-certificate-download-hindi-me


(अगर आपको ये नहीं पता कि बच्चे का नाम कैसे दर्ज करना है तो हमारी ये पोस्ट पढ़ें 👇)


बर्थ सर्टिफिकेट में नाम ऐड कैसे करें?


जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों है?


दोस्तों, जब आपका बच्चा एडमिशन के लिए एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स में जाएगा ( स्कूल, कॉलेज ) तो उसको Birth Certificate की आवश्यकता होती है।


कई जगहों पर अगर आपके बच्चे के पास Birth Certificate नहीं है तो उसका Admission नहीं होगा।

Employment (एंप्लॉयमेंट, रोजगार) के टाइम पर जब उसको रोजगार की जरूरत पड़ेगी, उस समय कई कम्पनियां, या जहां भी वो गया है चाहे वो Government Office हो Private Limited कम्पनी, उसको वहां भी एंप्लॉयमेंट के लिए भी Birth Certificate देना होता है।


Birth Certificate एज प्रूफ (Age Proof) के लिए एक वैलिड दस्तावेज है, इस वजह से भी Birth Certificate का आपके पास होना जरूरी है।


आगे चलकर अगर आपके बच्चे पासपोर्ट के लिए अप्लाई करेंगे, उस समय भी आपका Birth Certificate लगेगा।

कोर्ट मैरिज (Court Marriage) के समय भी Birth Certificate की आवश्यकता पड़ती है, एक Age Proof के रूप में।


अगर कभी आप इंडिया से बाहर रहने जाते हैं, उस समय भी Immigration (इमीग्रेशन) के लिए आपको Birth Certificate की जरूरत पड़ेगी।

अगर आप आधार कार्ड, डाइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट बनाते हैं तो भी आपको Age Proof के रूप में Birth Certificate देना होता है।


Download Birth Certificate online Hindi


Step 1

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर में ब्राउज़र ओपन करना है और MCD ONLINE लिख कर सर्च करना है।

और पहले आप्शन Municipal Corporation of Delhi (MCD) इस पर क्लिक करना है। 👇


birth-certificate-download-hindi-me

Step 2

इसके बाद आपके सामने DELHI MCD की ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगी। 👇


birth-certificate-download-hindi-me

Step 3

अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा और एक पॉप-अप मैसेज आयेगा उसे कट कर देना है। 👇


birth-certificate-download-hindi-me


Step 4

आपको दायीं ओर ऊपर में ONLINE SERVICES लिखा हुआ दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है। 👇


birth-certificate-download-hindi-me


Step 5

अब इसके बाद DELHI MCD की सभी ऑनलाइन सेवाओं की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी, आपको सबसे पहले वाले ऑप्शन (Registration of Birth & Death) इस पर क्लिक करना है। 👇


birth-certificate-download-hindi-me

Step 6 इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है और GENERATE OTP पर क्लिक करना है, आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा उसे भरकर LOGIN पर क्लिक करना है। 👇

birth-certificate-download-hindi-me

Step 7 अब आपके सामने बच्चे के जन्म का सारा विवरण आ जाएगा, नीचे से आपको पेज को थोड़ा दायीं ओर खिसकाना है। 👇

birth-certificate-download-hindi-me

Step 8 दायीं तरफ आपको ACTION के दो आप्शन दिखाई देंगे, आपको ऊपर वाले ACTION के बटन पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको View Form और Download Certificate का आप्शन दिखाई देगा, आपको Download Certificate वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 👇

birth-certificate-download-hindi-me

Step 9 क्लिक करते ही आपके बच्चे का Birth Certificate डाउनलोड हो जाएगा। 👇


birth-certificate-download-hindi-me




Birth Certificate के फायदे

1. Birth Certificate बच्चे का प्रथम अधिकार होता है।

2. बच्चे को अपनी पहिचान स्थापित करने के लिए भी Birth Certificate की आवश्यकता होती है।

(यानी बच्चे की पहचान स्थापित करने के लिए भी Birth Certificate का उपयोग होता है)

3. बच्चे की जन्म तिथि का निर्धारण करने के लिए भी Birth Certificate का उपयोग किया जाता है।

4. विद्यालय में प्रवेश हेतु भी बच्चे के Birth Certificate की आवश्यकता होती है।

5. जब आप अपना पासपोर्ट या फिर ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनायेंगे तो भी आपको Birth Certificate की आवश्यकता होगी।

6. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में नाम दर्ज करने के लिए (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर भारत सरकार की एक आने वाली महत्वकांक्षी परियोजना है।

जिसका उद्देश्य देश में रहने वाले सभी नागरिकों का विस्तृत डाटाबेस तैयार करना है। इस रजिस्टर का अद्यतन जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण प्रणाली के माध्यम से होता है।) के लिए भी Birth Certificate का होना आवश्यक है।


Birth Certificate से जुड़े सवाल!


क्या Birth Certificate होना जरूरी है?

जी हां, यदि आप भारत के नागरिक हैं और भारत में रहते हैं तो आपके पास Birth Certificate होना आवश्यक है।

Birth Certificate कौन-कौन बनवा सकता है?

जिसका जन्म भारत में हुआ है या जिसके माता-पिता भारत के नागरिक हैं वो अपना Birth Certificate बनवा सकता है।

NPR (National Population Register) में नाम दर्ज करवाने के लिए Birth Certificate होना आवश्यक है?

अगर आपके पास Birth Certificate है, तो आप National Population Register में नाम दर्ज करवा सकते हैं।

Birth Certificate बनने में कितना समय लगता है? अगर आपके द्वारा दिए गए सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो एक महीने के भीतर ही आपका Birth Certificate बनकर आपके पास आ जाएगा।


Documents Required For Birth Certificate

1. बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड, वोटर कार्ड या राशन कार्ड

2. पते से संबंधित दस्तावेज

जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि।

3. बच्चे के अस्पताल से जुड़े सभी प्रकार के दस्तावेज,

जैसे- हॉस्पिटल के द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र, जन्म के समय की हॉस्पिटल की रसीद आदि।


पोस्ट आपको कैसी लगी? हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM PDF DOWNLOAD

PF Account Me Nominee Kaise Add Kare

Lok adalat traffic challan delhi | Upcoming lok adalat 2022 | Traffic lok adalat delhi 2022