Featured post
voter id card kaise download kare
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
epic number se voter id card kaise download kare | original voter id card kaise download karen | apna voter id card kaise download kare | online voter id card kaise download kare
नमस्कार, आज मैं एक नयी जानकारी आप लोगों के साथ साझा करुंगा, जिसकी आप सभी को कभी न कभी आवश्यकता जरूर पड़ती होगी।
अगर आपका Voter ID Card (पहचान पत्र) कहीं गिर गया, ख़राब हो गया या फिर चोरी हो गया तो अब आपको चिंता करने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है आज हम आपको Voter ID Card कैसे डाउनलोड करना है वो बताएंगे।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Voter ID कार्ड हमारे लिए कितना आवश्यक है, और आधार कार्ड के बाद ये हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण आईडी कार्ड है।
इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता हमें चुनाव के समय अपना वोट डालने के लिए पड़ती है, अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो Voter ID कार्ड आपके पास जरूर होना चाहिए।
आने वाले कुछ महीनों में पांच राज्यों में (उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात और गोवा में चुनाव भी हैं) तो अगर अभी तक आपने अपना Voter ID Card नहीं बनाया है तो जरूर बनाएं ताकि चुनाव में वोट डालकर सही उम्मीदवार का चयन कर सकें।
वोटर आईडी कार्ड हमारी राष्ट्रीयता को भी साबित करता है कि हम भारतवर्ष के निवासी हैं,
Voter ID कार्ड आप ऑनलाइन बड़ी ही आसान तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
Vote ID card kaise download kare | वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप Voter ID कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको Election Commission की आफिशियल वेबसाईट NVSP.IN पर जाना होगा क्योंकि Voter ID कार्ड इलेक्शन कमीशन ही जारी करता है।
Voter ID Card Online डाउनलोड करने के लिए क्या क्या होना चाहिए?
Voter ID कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके पास निम्नलिखित संसाधन और डाक्यूमेंट्स होने चाहिए!
1. आपके पास एक एंड्राइड मोबाइल या फिर कम्प्यूटर अथवा लेपटॉप होना चाहिए
2. आपके मोबाइल, कम्प्यूटर या लेपटॉप में इंटरनेट सुविधा होनी चाहिए
3. आपका मोबाइल नंबर आपके Voter ID Card से लिंक होना चाहिए (अगर लिंक नहीं होगा तो पहले आपको अपना Voter ID Card मोबाइल नंबर से लिंक करना पड़ेगा)।
4. आपके पास EPIC No. या Form Reference No. होना चाहिए।
epic number se voter id card kaise download karen
Step 1
Voter ID कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर में ब्राउज़र ओपन करना है और NVSP लिखकर सर्च करना है और पहले आप्शन NVSP को सेलेक्ट करना है।
Step 2
अब आपके सामने NVSP की आफिशियल वेबसाईट खुल जाएगी यहां पर आपको e-EPIC Download वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 3
अब आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड भरकर कैप्चा कोड भरना है।
और अगर आप रजिस्टर्ड नहीं हैं तो नीचे आपको रजिस्ट्रेशन करने का आप्शन भी मिल जाएगा, जहां से आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Step 4
अब आपको दोबारा से EPIC Download वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 5
यहां पर आपको वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के दो तरीके मिलेंगे (पहला- EPIC No. से और दूसरा Reference No. से)।
आपके लिए जो उचित हो आप वो आप्शन सिलेक्ट कर लें, और नीचे अपना स्टेट भरकर Search वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 6
अब आपके सामने आपके वोटर आईडी कार्ड की सारी डिटेल आ जाएगी, इसके बाद आपको Send OTP पर क्लिक करना है।
Step 7
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा जिसे भरकर Verify पर क्लिक करना है।
Step 8
इसके बाद OTP Verification Done successfully लिखा हुआ आयेगा, फिर आपको कैप्चा कोड भरना है, और Download e-EPIC पर क्लिक करना है।
Step 9
Download e-EPIC पर क्लिक करते ही आपका Voter ID कार्ड आपके मोबाइल, कम्प्यूटर में डाउनलोड हो जाएगा।
FAQ वोटर आईडी कार्ड से जुड़े सवाल।
e-EPIC क्या है? और ये सामान्य Voter ID Card से कैसे अलग है? e-EPIC एक तरह से ओरिजनल Voter ID Card का नॉन-एडिटेबल, पोर्टेबल डाक्यूमेंट् फार्मेट, यानी पीडीएफ वर्जन है, इसको न तो एडिट किया जा सकता है और न ही टेंपर, इस वजह से ये एक सुरक्षित डाक्यूमेंट् है। वोटर आईडी कार्ड के पीडीएफ वर्जन को भी ऐड्रेस प्रूफ के तौर पर यूज किया जा सकता है, इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या फिर डिजिलॉकर मैं स्टोर करके रखा जा सकता है, इसे डाउनलोड करना भी बहुत आसान है।
Voter ID Card Kaise Search kare?
सबसे पहले आपको NVSP (इलेक्शन कमीशन) की वेबसाइट पर जाना (NVSP) लिखकर सर्च करना है। और पहले आप्शन को सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको नीचे दाएं तरफ Track Application Status पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको Form Reference ID भरना है और Track Status पर क्लिक करना है, आपके सामने आपके Voter ID Card मौजूदा स्थिति क्या है उसकी डिटेल आ जाएगी।
Voter ID Card क्यों बनवाना चाहिए?
अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आपको अपना Voter ID Card जरुर बनवाना चाहिए इससे आप चुनाव के समय में अपना महत्वपूर्ण वोट देकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन कर सकते हैं, और अपने भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।
Voter ID Card बनवाने की आयु सीमा क्या है?
अगर और आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है तो आप अपना Voter ID Card बनवा सकते हैं।
Voter ID Card बनाने के लिए किन-किन डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी?
Voter ID Card बनाने के लिए आपको निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी..
1. फोटो
2. ऐड्रेस प्रूफ (एड्रेस प्रूफ में आप बिजली का बिल, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक या फिर अगर रेंट पर रहते हैं तो रेंट एग्रीमेंट भी दे सकते हैं)
3. मोबाइल नंबर
4. अपने परिवार के किसी सदस्य (माता-पिता, या पति-पत्नी) के Voter ID Card का EPIC नंबर दे सकते हैं।
क्या ऑनलाइन डाउनलोड किया गया Voter ID Card वैलिड है?
जी हां, ऑनलाइन डाउनलोड किया गया Voter ID Card बिल्कुल वैलिड है क्योंकि ये भी इलेक्शन कमीशन द्वारा ही जारी किया जाता है।
ऑनलाइन Voter List में अपना नाम कैसे चेक करें?
ऑनलाइन Voter List में अपना नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इलेक्शन कमीशन की आफिशियल वेबसाईट पर जाना होगा,
इसके बाद आपको Search in Electoral Roll पर क्लिक करना होगा,
फिर आपको अपना नाम, उम्र, जन्मतिथि और पिता या पति का नाम भरना है, इसके बाद आपको अपना स्टेट, जिला और फिर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भरना है और इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Search वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है,
इतना करने के बाद आपकी सारी डिटेल आपके सामने आ जाएगी।
अगर आपके Voter ID Card से जुड़े कोई अन्य सवाल हैं तो आप मुझसे कमेंट बॉक्स में पुछ सकते हैं या फिर आप सोशल मीडिया पर मुझे मैसेज भी कर सकते हैं।
हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट में जरुर बताएं अगर आपका कोई सुझाव है तो वो भी आप हमें बता सकते हैं।
धन्यवाद
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.