Featured post
PM Kishan Samman Nidhi e-KYC Online
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Aadhar Card Link Kaise Kare | PM Kisan e KYC Kaise Kare | पीएम किसान ई केवाईसी | PM Kisan e-KYC 2022 Update Online Registration
Aadhar Link with PM Kishan Samman Yojana
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हमारे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 1 दिसम्बर 2018 से हुई, यह योजना छोटे और मध्यम किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6,000 ₹ प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र किसान को तीन किश्तों में यानी आपको 4-4 महीने के अंतर पर 2000 रुपये की राशि मिलती है और ये सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा हो जाती है।
इन पैसों का इस्तेमाल किसान अपने लिए उर्वरक, बीज, कीटनाशक और सिंचाई जैसी जरुरतों को पूरा करने के लिए करता है, जिससे उसके अनाज उत्पादन में वृद्धि होती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने साल के पहले दिन 1 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 10वीं किस्त जारी कर चुके हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-KYC क्यों जरूरी है?
किसानों को इस योजना का लाभ निरंतर उठाने के लिए अब e KYC करवाना अनिवार्य हो गया है, केन्द्र सरकार ने धोखाधड़ी को रोकने के लिए ये कदम उठाया है,
जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा जरूरतमंद और पात्र किसान को प्राप्त हो, धोखाधड़ी के माध्यम से इसका कोई अनुचित लाभ न ले, क्योंकि ये पैसा हर उस जरूरतमंद किसान का है जो इसका पात्र और हकदार है।
PM Kisan Samman Nidhi e-KYC की अंतिम तिथि क्या है?
केन्द्र सरकार ने e-KYC वैरिफिकेशन 10वीं किश्त जारी करने से पहले शुरू करने के लिए सोचा था जो किन्हीं कारणों से नहीं हो सका,
लेकिन अब केन्द्र सरकार ये सुनिश्चित करना चाहेगी कि जिनका e-KYC वैरिफिकेशन पुरा हो गया हो उन्हें ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किश्त मिले,
इसलिए अगर आप ने अभी तक अपना e-KYC नहीं करवाया है तो तो 11वीं किश्त जारी होने से पहले करवा लें जिससे आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।
जिन किसानों के मोबाइल या इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं वो e-KYC कैसै करें?
हमारे ऐसे बहुत से किसान भाई हैं जिनके पास मोबाइल या इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है या मोबाइल है भी तो स्मार्टफोन नहीं है जिसमें इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है तो ऐसे किसान भाई अपने नजदीकी CSC Centre पर जाकर आराम से अपना e-KYC अपडेट करवा सकते हैं।
PM Kishan Samman Nidhi e-KYC अपडेट कैसे करें?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की e-KYC PM Kishan की आफिशियल वेबसाईट से मोबाइल या कम्प्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन की जा सकती है या फिर आप CSC Centre's की सहायता से भी अपना e-KYC करवा सकते हैं।
PM Kishan e-KYC के लिए डाक्यूमेंट्स कौन-कौन से लगेंगे?
PM kisan e-KYC करने के लिए आपको केवल अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक है) की आवश्यकता है,
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के जरिए आप अपनी e-KYC का सत्यापन कर सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi e-KYC किन-किन किसानों को कराना है
यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं उसका लाभ ले रहे हैं तो आपको PM Kisan Samman Nidhi योजना में e-KYC कराना अनिवार्य है,
यानी देश में जितने भी किसान भाई इस योजना का लाभ निरंतर ले रहे हैं उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में e-KYC कराना जरूरी है,
11वीं किश्त जारी होने से पहले आप अपनी e-KYC करवा लें, नहीं तो अगली किश्त का पैसा आपके बैंक अकाउंट में जमा नहीं किया जाएगा।
Step 1
सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in पर जाना है और दायीं ओर Farmers Corner में आपको e-KYC का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
Step 2
इसके बाद आपको आधार कार्ड का नंबर भरने का आप्शन दिखाई देगा, वहां पर आपको अपने आधार कार्ड का 12 अंक नंबर भरना है और Search के आप्शन पर क्लिक करना है।
Step 3
इसके बाद आपको Search by वाले ऑप्शन में से आधार नम्बर वाला सिलेक्ट करना है और अपना आधार नम्बर भरना है इसके बाद कैप्चा कोड भरना है और Search वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा जिसे भर कर Submit पर क्लिक करना है, Submit करने के साथ ही आपका e-KYC वैरिफिकेशन पुरा हो जाएगा।
PM Kisan की वेबसाइट पर और कौन-कौन सी सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है?
PM Kisan की वेबसाइट पर आप को इस योजना से जुड़ी हुई और भी सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिनका लाभ आप स्वयं भी ले सकते हैं और और अन्य किसानों को भी इसकी जानकारी दे कर उनकी सहायता कर सकते हैं।
दायें तरफ नीचे की ओर आपको Farmers Corner का आप्शन दिखाई देगा जहां पर इस वेबसाइट पर ऑनलाइन मिलने वाली सभी सेवाओं के लिस्ट मिल जाएगी।
1. यहां पर आप अपनी e-KYC वैरिफिकेशन कर सकते हैं।
2. Beneficiary स्टेटस देख और बदल सकते हैं।
3. आप अपने रजिस्ट्रेशन की स्थिति देख सकते हैं।
4. Beneficiary लिस्ट देख सकते हैं।
5. आप अपने बैंक अकाउंट और अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
6. PMKISAN ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
7. KCC फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
8. हेल्प डेस्क के माध्यम से आप अपनी शिकायतों को भी दर्ज कर सकते हैं और उनका निस्तारण प्राप्त कर सकते हैं।
9 और अगर PMKISAN से जुड़ा आपका कोई, सवाल है तो उसके बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
FAQ PM Kisan Yojana e-KYC से जुड़े सवाल!
PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-KYC क्यों कराना चाहिए?
जी हां यदि आप एक किसान हैं और इस योजना का लाभ उठा रहे हैं तो आपको e-KYC कराना चाहिए, जिससे आपको इस योजना का लाभ मिलता रहे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में ई-केवाईसी कैसे होगी?
इसके लिए आपको PM Kishan की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा वहां से आप अपना ई-केवाईसी वैरिफिकेशन पुरा कर सकते हैं।
क्या ऑनलाइन ई-केवाईसी वैरिफिकेशन हो सकता है?
जी हां आप ऑनलाइन मोबाइल या कम्प्यूटर के माध्यम से अपना ई-केवाईसी वैरिफिकेशन बहुत आसानी से कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री किसान योजना ई-केवाईसी में क्या करना होगा?
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आपको अपने आधार कार्ड कार्ड का सत्यापन कराना होगा
आपके आधार कार्ड के जरिए आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगा जिसे भरकर आप अपना ई-केवाईसी वैरिफिकेशन कर सकते हैं।
क्या पीएम किसान योजना e-KYC ऑफलाइन कराई जा सकती है?
जी हां, अगर आप स्वयं से e-KYC नहीं कर सकते तो आप CSC Centre के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का वैरिफिकेशन ऑनलाइन करा सकते हैं,
बस आपको अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर (जिस मोबाइल नंबर में आपका आधार कार्ड लिंक हो) लेकर CSC Centre पर जाना होगा।
पीएम किसान e-KYC में OTP Invalid क्यों बता रहा है?
पीएम किसान योजना की वेबसाइट में कुछ तकनीकि खामियों की वजह से ये (Invalid OTP) आ रहा,
जिस पर सरकार द्वारा इस समस्या को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है,और जल्द ही इस समस्या का समाधान कर कर दिया जाएगा।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.