Featured post

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM PDF DOWNLOAD

चित्र
  आधार नामांकन / अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया :- आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल और सीधी है। यहां हम आपको इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। आवश्यक दस्तावेज: CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE  FORM  अगर आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ के तौर पर कोई दस्तावेज नहीं है , तो आप इस फार्म को भरकर अपना आधार एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया फॉर्म डाउनलोड करें : आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म आप यहां पर क्लिक कर के डाउनलोड   कर सकते हैं या यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। व्यक्तिगत जानकारी भरें : फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम , जन्मतिथि , पता , आदि सही - सही भरें। फार्म भरने के बाद आपको UIDAI के पोर्टल पर जाना है और अपना आधार नंबर भर कर लॉगिन कर लेना है। इसके बाद आपको Address Update वाले आप्शन पर ...

Online PF Ka Paisa Kaise Nikale | PF Online Paise kaise Nikale

online-pf-ka-paisa-kaise-nikale



ONLINE PF KAISE NIKALE | PF ONLINE PAISE KAISE NIKALE | ONLENI PF KAISE NIKALE IN HINDI



दोस्तों जैसा कि आप सब लोग जानते ही होंगे कि भारत को कोरोना वायरस की लहर का सामना करना पड़ रहा है, और बहुत सारी जॉब करने वाले लोगों को जिनकी इनकम सैलरी से आती है, उनको फाइनेंसियल ट्रबल से गुजरना पड़ रहा है।

तो ऐसी कंडीशन में इस फाइनेंसियल बोझ को कम करने के लिए आप अपने PF अकाउंट के बैलेंस का कुछ पार्ट निकाल सकते हैं।


EPFO अपने मेंबर्स को यह सुविधा देता है कि वह अपने PF अकाउंट से अलग-अलग पर्पस में 90% तक PF का पैसा निकाल सकता है।

PF का पैसा निकालने के लिए आप ऑनलाइन ही घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं, और इस पैसे को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा सकते हैं जिसका लेटेस्ट प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप आज आपको मैं बताने वाला हूं।


साथ में मैं आपको बताऊंगा कि EPF विड्रॉल के इस नये प्रोसेस में PF विड्रोल ऑनलाइन अप्लाई करने के दौरान और करने से पहले आपको किन-किन बातों का आप को ध्यान देना होगा,

और किन-किन डिटेल्स को अपने PF अकाउंट में अपडेट करना होगा, ताकि इमरजेंसी में पैसे की जरूरत पड़ने पर आप आसानी से PF विड्रोल कर सकें, और आपका क्लेम रिजेक्ट ना हो।

हाल ही में EPFO ने बहुत सारे बदलाव किए हैं, ये बदलाव क्या है इसकी भी जानकारी में आपको आगे दूंगा।


Online PF Ka Paisa Kaise Nikale


दोस्तों अलग अलग सिचुएशन में आप अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस का 90 परसेंट तक निकाल सकते हैं ।


किस कंडीशन में आप कितना परसेंटेज निकाल सकते हैं  डिटेल 👇


Types Of Advances Form 31Clik And View


इसमें 👆 आप देख सकते हैं कि कितना परसेंटेज आप किस पर्पस के अकॉर्डिंग निकाल सकते हैं।


पीएफ का पैसा निकालते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?


अब बात करते हैं कि अपना पीएफ का पैसा निकालने के लिए, ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले आपको किन-किन डिटेल्स को अपने पीएफ अकाउंट में अपडेट करना जरूरी है।


सबसे पहले जो सबसे ज्यादा जरूरी चीज है वो है कि आपके आधार कार्ड में आपका वर्तमान एक्टिव मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए, रजिस्टर्ड होना चाहिए, ताकि आप अपने पीएफ विड्रोल एप्लीकेशन को ऑनलाइन के माध्यम से वैरिफाई कर सकें और सब्मिट कर सकें।


आज की तारीख में आपके पीएफ अकाउंट से जुड़ी किसी भी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए या फिर किसी भी तरह के क्लेम को सब्मिट करने के लिए आपको अपने आधार ओटीपी के माध्यम से वैलिडेट करना कम्पल्सरी हो गया है।


EPFO ने कौन से नए नियम लागू किए हैं?


तो सबसे पहले अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड में अपडेट नहीं है तो पहले आपको उसे अपडेट करवा लेना चाहिए।

और दूसरी सबसे जरूरी बात है कि आपकी केवाईसी (यानी आपका आधार, आपकी बैंक अकाउंट डिटेल्स, आपके पैन कार्ड कि डिटेल्स) आपके पीएफ अकाउंट में अपडेट होनी जरूरी है।

आप बिना अपनी केवाईसी डिटेल्स को अपडेट किए अपने पीएफ अकाउंट से पैसे विड्रॉल नहीं कर सकते।


ईपीएफओ ने आधार से रिलेटेड एक नया नियम लागू किया है, और आपके पीएफ अकाउंट में आधार की डिटेल को अपडेट करना जरूरी कर दिया है।

अगर आपके पीएफ अकाउंट में आधार केवाईसी अपडेट नहीं है तो आपके पीएफ अकाउंट में एंपलॉयर कंट्रीब्यूशन जमा होने से रोका जा सकता है।

यानी कि आपके पीएफ अकाउंट में पीएफ नहीं जमा हो पाएगा, जब तक आप अपने पीएफ अकाउंट में आधार केवाईसी को कंप्लीट नहीं करेंगे।


अपना पीएफ विड्रोल ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले तीसरी सबसे जरूरी बात यह है कि आपकी नॉमिनेशन डिटेल्स आपके पीएफ अकाउंट में अपडेट होनी जरूरी है।

अगर आप अपने पीएफ अकाउंट में अपनी नॉमिनेशन डिटेल अपडेट नहीं करते हैं तो पीएफ विड्रोल ऑनलाइन अप्लाई करते समय केवल इलनेस पर्पस को छोड़कर बाकी के सभी ऑप्शन डिसेएबल (बंद) कर दिए जाएंगे।


इसलिए आपको भविष्य में कोई समस्या न हो तो पहले ही आपको अपनी नॉमिनेशन डिटेल पीएफ अकाउंट में अपडेट कर लेनी चाहिए।

अपने पीएफ अकाउंट में अपनी केवाईसी और नॉमिनेशन डिटेल को भी आप घर बैठे ही अपने आप अपडेट कर सकते हैं।

तो अगर आपके पीएफ अकाउंट में सारी डिटेल्स अपडेट हैं और आधार कार्ड में आपका वर्तमान मोबाइल नंबर लिंक है तो चलिए जानते हैं कि आप अपने पीएफ अकाउंट से पैसे विड्रॉल कैसे कर सकते हैं।


PF Online Paise Kaise Nikale


Step 1

सबसे पहले आपको अपना ब्राउज़र ओपन करना है और फिर EPFO लिखकर Enter प्रेस करना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 2

इसके बाद Employee's Provident Fund Organization, यानी (EPFO) की वेबसाइट को ओपन कर लेना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 3

आपके सामने EPFO की वेबसाइट ओपन हो जाएगी। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 4

दायीं तरफ आपको Online Claims Member Account Transfer, आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करके उसे ओपन कर लेना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 5

अब आपके सामने EPFO का लॉगइन पेज खुल जाएगा। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 6

आपके सामने एक पॉप-अप मैसेज आयेगा उसे कट (❌) कर देना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 7

अब आपकी Profile ओपन हो जाएगी। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 8

लेफ्ट साइड में ऊपर आपको Home और View के बाद Manage का आप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करके KYC वाले ऑप्शन को ओपन करना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 9

यहां पर आपको आपके PF अकाउंट की Currently Active KYC की स्थिति दिखाई देगी, यहां पर आपके Bank, Aadhar और PAN, तीनों का KYC स्टेटस Approved होना चाहिए। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 10

अगर आपकी KYC डिटेल Approved है, तो फिर आपको ऊपर की तरफ Online Services का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 11

क्लिक करने के बाद Claim (Form-31,19,10C&10D) इस पर क्लिक करना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 12

अब online claim (Form 31,19,10C&10D) आपके सामने ओपन हो जाएगा, अब आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर जो कि आपके PF अकाउंट में KYC के साथ पहले से ऐड (जुड़ा हुआ) है उसे भरना है, और Verify पर क्लिक करना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 13

आपके सामने एक WARNING(s):-Certificate of Undertaking मैसेज आयेगा, आपको Yes पर क्लिक करना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 14

आपको पेज को नीचे ले जाना है फिर आपको Proceed For Online Claim का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 15

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा यहां पर आपको Claim Form Type सिलेक्ट करना है, नीचे आपको Select Claim Option वाले कॉलम में PF Advance (Form-31) सेलेक्ट कर लेना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 16

PF Advance (Form-31) सेलेक्ट करने के बाद बाकी के आप्शन अपने आप ओपन हो जाएंगे, इसके बाद आपको Service Select करना है (क्लिक करने पर अपने आप आ जाएगी)।

फिर आपको पैसे विड्रॉल करने का उद्देश्य भरना है (जिस भी कारण से आप अपने PF Account से पैसे विड्रॉल कर रहे हैं)।

इसके बाद आपको अमाउंट (यानी आपको कितनी राशि अपने PF Account से विड्रॉल करनी है) वो भरना है, और फिर आपको अपना एड्रेस (पता) भरना है।

फिर आपको अपने बैंक अकाउंट कि पासबुक या फिर कैंसिल चेक की फोटो अपलोड करनी है (फोटो का साइज़ 100KB से कम का होना चाहिए)। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 17

अब आपको डिक्लेरेशन बॉक्स में टिक ✅ करना है और नीचे आपको Get Aadhar OTP का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है, आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा उसे भरकर Submit करना है। 👇


online-pf-ka-paisa-kaise-nikale


Step 18

आप जैसे OTP भरकर Submit करेंगे आपका Claim सब्मिट हो जाएगा और आपके सामने एक ट्रैकिंग नंबर आ जाएगा, आप चाहें तो डाउनलोड कर ले या फिर स्क्रीनशॉट लेकर रख लें। 👇




online-pf-ka-paisa-kaise-nikale

आने वाले 15 से 20 दिनों के अंदर आपका पैसा आपके बैंक अकाउंट में एनएफटी द्वारा जमा कर दिया जाएगा।


पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं।




PF KA PAISA NIKALE APNE MOBUILE SE | पीएफ का पैसा निकालें अपने मोबाइल से



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM PDF DOWNLOAD

Lok adalat traffic challan delhi | Upcoming lok adalat 2022 | Traffic lok adalat delhi 2022

Haryana Road Tax Kaise Bhare | Haryana Road Tax Payment Online