Featured post

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM PDF DOWNLOAD

चित्र
  आधार नामांकन / अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया :- आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल और सीधी है। यहां हम आपको इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। आवश्यक दस्तावेज: CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE  FORM  अगर आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ के तौर पर कोई दस्तावेज नहीं है , तो आप इस फार्म को भरकर अपना आधार एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया फॉर्म डाउनलोड करें : आधार नामांकन या अपडेट फॉर्म आप यहां पर क्लिक कर के डाउनलोड   कर सकते हैं या यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। व्यक्तिगत जानकारी भरें : फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम , जन्मतिथि , पता , आदि सही - सही भरें। फार्म भरने के बाद आपको UIDAI के पोर्टल पर जाना है और अपना आधार नंबर भर कर लॉगिन कर लेना है। इसके बाद आपको Address Update वाले आप्शन पर ...

E Shram Card Update Kaise Kare

how to update e shram card details online
Image Source - Google | Image by - e-Shram

 

e-Shram Card Update Kaise Kare | ई श्रम कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कैसे करें?


नमस्कार दोस्तों आज एक और जानकारी आप लोगों के साथ साझा करुंगा, आज हम eshram card में अपडेट कैसे करना है, वो जानेंगे।

आप सभी लोगों ने e shram पोर्टल पर अपना या अपने परिवार दोस्त या फिर पड़ोसी का रजिस्ट्रेशन किया होगा और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि shramik card सेंट्रल गवर्नमेंट की योजना है

सेंट्रल गवर्नमेंट e-Shram Card के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के जो मजदूर हैं उनकी जानकारी एकत्रित कर रही है, ताकि भविष्य में उनके लाभ के लिए योजनाओं का निर्माण किया जा सके और उससे उनको कुछ लाभ मिल सके।

बहुत लोगों के ई-श्रम कार्ड में, कार्ड बनवाते समय गलतियां हो जाती हैं, और आपको e shram card बनवाने के बाद पता चलता है कि आपके Shram Card में कोई गलती हो गई है

जैसे कि किसी के पिता का नाम गलत हो गया है तो किसी के पति का नाम, किसी का ऐड्रेस गलत हो गया है किसी की एजुकेशन डिटेल तो किसी की बैंक एकाउंट डिटेल, ये सब आप अपने आप घर बैठे ऑनलाइन ठीक कर सकते हैं आपको परेशान होने की आवश्यकता बिल्कुल नहीं है।

ऑनलाइन e-Shram Card की कौन-कौन सी डिटेल अपडेट की जा सकती है?

ऑनलाइन आप अपने e-Shram Card की सभी डिटेल (जानकारी) अपडेट कर सकते हैं जैसे कि आपकी पर्सनल जानकारी हो गई, एड्रेस हो गया, एजूकेशन की जानकारी हो गई, ऑक्यूपेशन (यानि आप करते क्या हैं) की जानकारी हो गई, बैंक अकाउंट की जानकारी हो गई।

ये सब आप अपने आप ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।


e-Shram Card की कौन-कौन सी डिटेल अपडेट नहीं की जा सकती?

कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें आप अपडेट नहीं कर सकते जो की आपके आधार कार्ड से आती हैं, जैसे कि आपकी डेट ऑफ बर्थ हो गई, या फिर आपकी फोटो हो गई, इन्हें आप अपडेट या फिर बदल नहीं सकते क्योंकि ये सब आपके आधार कार्ड से डायरेक्ट ली जाती हैं।

e shram card update kaise kare

Step 1

सबसे पहले आप को अपने ब्राउज़र में ई-श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.eshram.gov.in लिख कर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है और e-SHRAM: Home वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

how to update e shram card details online
Image Source - Google | Image by - e-Shram


Step 2

अब आपके सामने ई-श्रम की वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, राईट साइड में आपको REGISTER on e-Shram दिखाई देगा उसके नीचे Already Registered? UPDATE का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करना है।

how to update e shram card details online
Image Source - Google | Image by - e-Shram


Step 3

यहां पर आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक है उसे भरना है कैप्चा कोड भरना है और Send OTP पर क्लिक करना है।

how to update e shram card details online
Image Source - Google | Image by - e-Shram


आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक 6 अंक का ओटीपी प्राप्त होगा जिसे भरकर Submit पर क्लिक करना है।

how to update e shram card details online
Image Source - Google | Image by - e-Shram




Step 4

इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है और ऑथेंटिकेशन के लिए ओटीपी का आप्शन सिलेक्ट करना है औ कैप्चा कोड भरकर Submit आप्शन पर क्लिक करना है।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक 6 अंक का ओटीपी प्राप्त होगा जिसे भरकर Submit पर क्लिक करना है।

how to update e shram card details online
Image Source - Google | Image by - e-Shram




Step 5

इसके बाद आपके सामने आपकी डिटेल आ जाएगी फिर आपको Update E-Kyc Information पर क्लिक करना है।


how to update e shram card details online
Image Source - Google | Image by - e-Shram

Step 6

अब आपके सामने आपकी प्रोफाइल अपडेट करने और कार्ड डाउनलोड करने का आप्शन आ जाएगा यहां से अगर आपका कार्ड पहले ठीक से डाउनलोड नहीं हुआ था कोई कमी रह गई थी जैसे की फोटो नहीं आ रही थी या केवल फोटो आ रही थी तो आप दोबारा से अपना कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं,

यहां आपको UPDATE PROFILE आप्शन पर क्लिक करना है।


how to update e shram card details online
Image Source - Google | Image by - e-Shram

Step 7


अब आपके सामने PERSONAL INFORMATION, ADDRESS, EDUCATION & INCOME, OCCUPATION & SKILLS, BANK ACCOUNT DETAILS, अपडेट करने का आप्शन आ जाएगा, आपको जिस भी कॉलम में जहां करेक्शन करनी है आप कर सकते हैं।


how to update e shram card details online
Image Source - Google | Image by - e-Shram


e-Shram Card दोबारा डाउनलोड कैसे करें?


अगर आपका e-Shram Card कहीं खो गया या फिर किसी वजह से मिसप्लेस हो गया तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, आप दोबारा अपना e-Shram Card डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको e-Shram की वेबसाइट पर जाना है और जहां Register on e-Shram लिखा उसी के ठीक नीचे आपको Already Registered? Update का आप्शन दिखाई पड़ जाएगा।

आपको उस पर क्लिक करना है, फिर आपने अपना e-Shram Card बनाते समय जो मोबाइल नंबर दिया था वो मोबाइल नंबर देना है, फिर कैप्चा कोड भरना है और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा जिसको आपने भरना है और Submit पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के १२ अंक भरने हैं और ऑथेंटिकेशन करने के लिए आपको तीन आप्शन Fingerprint, Iris, और OTP  दिखाई पड़ेंगे।

अगर आपके पास फिंगरप्रिंट स्कैनर तो आप Fingerprint वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लिजिए और अगर नहीं है तो फिर OTP वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लिजिए।

फिर आपको कैप्चा कोड भरना है और फिर Submit पर क्लिक करना है आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगा उसे भरना है और फिर Validate वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

इसके बाद आपके सामने आपके  e-Shram Card सारी जानकारी आ जाएगी।

फिर आपको  Update E-KYC Information पर क्लिक करना है, क्लिक करते ही राइट साइड में आपको डाउनलोड यूएएन कार्ड का ऑप्शन दिखाई पड़ जाएगा।

जिस पर क्लिक करके आप अपना e-Shram Card दोबारा से डाउनलोड कर सकते हैं।


पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं।


ये भी पढ़ें

e-Shram card online, E Shram Portal Registration 2022

Mobile Se Aadhar Card Kaise Download Kare

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CERTIFICATE FOR AADHAAR ENROLMENT/ UPDATE FORM PDF DOWNLOAD

Lok adalat traffic challan delhi | Upcoming lok adalat 2022 | Traffic lok adalat delhi 2022

Haryana Road Tax Kaise Bhare | Haryana Road Tax Payment Online