Featured post
Delhi ka road tax kaise bhare
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Delhi ka road tax kaise bhare | दिल्ली का रोड टैक्स ऑनलाइन कैसे भरें | Online Delhi road tax kaise jama kare | रोड टैक्स कैसे जमा करें | रोड टैक्स का भुगतान कैसे करें | अपने गाडी के रोड टैक्स को ऑनलाइन कैसे भरें।।
नमस्कार दोस्तों आज हम Delhi Road Tax Kaise Bhare वो भी अपने मोबाइल या कम्प्यूटर के माध्यम से इसकी जानकारी हासिल करेंगे।
जैसा की आप सभी को पता है कि हमें अपने वाहन का रोड टैक्स हर साल भरना होता है वो भी समय से, जो पहले लोग ऑफलाइन जमा करते थे घंटों लाइन में खड़े होकर, लेकिन अब आपको लाइन में खड़े होने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है,
आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से माध्यम से कुछ ही समय में अपने वाहन का Road Tax घर बैठे भर सकते हैं ।
Online Road Tax भुगतान करने के फायदे
1. समय की बचत
2. आपको कहीं जाना नहीं पड़ेगा
3. किसी को भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना पड़ेगा
4. इस महामारी में आप सुरक्षित रहेंगे
5. घंटो लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा
Delhi ka road tax kaise bharen
कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे?
1. सबसे पहले तो आपके पास एक एंड्राइड मोबाइल फोन या फिर कम्प्यूटर, लेपटॉप होना चाहिए जिसमें की एक्टिव इंटरनेट सर्विस हो।
2. एक एक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए।
3. आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर आपको मालूम होना चाहिए।
4. आपके पास आपके वाहन का चेचिस नम्बर भी होना चाहिए।
5. एक डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड होना चाहिए अगर आप नेट बैंकिंग या फिर यूपीआई के माध्यम से पेमेंट करना चाहते हैं तो आपको उसकी भी जानकारी होनी चाहिए।
Delhi Road Tax Kaise Bhare
Step 1
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर में ब्राउज़र ओपन करना है और Parivahan Sewa लिखकर सर्च करना है और पहले आप्शन Home | Parivahan Sewa | Ministry of Road Transport... पर क्लिक करना है।
Step 2
फिर आपको Online Services पर क्लिक करना है और फिर Vehicle Related Services सिलेक्ट करना है।
Step 3
अब आपको अपना स्टेट सेलेक्ट करना है आप जिस स्टेट में भी रहते हों।
Step 4
राईट साइड में ऊपर आपको Register और Login का आप्शन दिखाई देगा पहले आपको Register पर क्लिक करना है फिर यहां पर आपको अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, और स्टेट भरकर कैप्चा कोड भरना है और Register पर क्लिक करना है।
Step 5
फिर आपको Login वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है यहां आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड भरकर कैप्चा कोड भरना है और Submit पर क्लिक करना है।
Step 6
अब आपको दोबारा से Online Services पर क्लिक करना है और Pay Vehicle Tax पर क्लिक करना है।
Commercial vehicle Fitness renewal online
Step 7
अब आपको अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर पूरा और चेचिस नम्बर के लास्ट 5 अंक भरना है और Send OTP पर क्लिक करना है, आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे भरकर Submit पर क्लिक करना है।
Step 8
अब आपके सामने रोड Tax का भुगतान करने का पेज खुल जाएगा जहां नीचे आप Owner Details पर क्लिक करके सारी जानकारी चेक कर सकते हैं,
Step 9
अब आपको Tax Mode पर क्लिक करना है और Yearly Tax का आप्शन सिलेक्ट करना है और Submit पर क्लिक करना है।
Step 10
अब आपके सामने एक और छोटा पेज खुल जाएगा जहां आपके Tax की सारी जानकारी रहेगी (जैसे- Tax कब से कब तक है, Tax अमाउंट कितना है कोई पेनाल्टी या सरचार्ज अगर लगा होगा तो वो भी लिखा रहेगा)
इसे आपको एक बार ध्यान से पढ़ लें और चेक बॉक्स में टिक करके Confirm Tax Payment पर क्लिक कर दें।
Step 11
अब आपके सामने पेमेंट गेटवे (Payment Gateway) खुल जाएगा जहां आपको ये बताना है कि आप पेमेंट कैसे करेंगे आप अपने हिसाब से आप्शन सिलेक्ट कर लें और Continue पर क्लिक कर दें।
Step 12
अगर आपने SBIePay (Multi Banking) का आप्शन सिलेक्ट किया था तो आपके सामने डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, कार्ड होल्डर नेम और सीवीवी भरने का आप्शन आ जाएगा,
और अगर आपने SBI (Multi Bank payment) का आप्शन सिलेक्ट किया था तो नेट बैंकिंग, यूपीआई और वॉलेट पेमेंट का आप्शन आ जाएगा, उसे भरकर Pay Tax वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
Step 13
अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे भरकर आप अपने वाहन का Delhi ka road tax भरने का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं,
ओटीपी भरते ही आपके वाहन के Road Tax का भुगतान हो जाएगा और आपको उसकी रिसिप्ट मिल जाएगी।
दोस्तों अगर आपको अपने वाहन का Road Tax भरने में अब भी कोई समस्या हो रही हो तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं मैं आपकी पूरी सहायता करने की कोशिश करुंगा, या फिर आप मुझे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं लिंक मैं नीचे दे दूंगा।
धन्यवाद जय हिन्द 🇮🇳
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX.